विनीता खुराना,
ऋषिकेश –
सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन का 20 वर्षिय पुत्र रहस्यमयी स्तिथि में चीला बैराज से गायब होने से परिजनों ने आज चीला शक्ति नहर में पानी को कम करवा कर एसडीआरएफ के माध्यम से युवक को ढूढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।
उल्लेखनीय है कि बीती 1 जुलाई को 20 वर्षिय सिद्धार्थ चौहान पुत्र प्रेम सिंह चौहान निवासी गली नम्बर-4, मीरा नगर अपने घर पर बिना बताए कही चला गया था, जिसके देर शाम तक घर नही पहुचने के बाद से परेशान परिजनों ने जब सिद्धार्थ की खोजबीन शुरू की तो सिद्धार्थ को आखिरी बार चीला-बैराज में देखे जाने की जानकारी मिली, जिसकी पुष्टि पुलिस के सीसीटीवी कैमरे से हो गई, परिजनों ने सिद्धार्थ के शक्ति नहर की ओर जाने व नहर में कूदने की आशंका के चलते राज्य सरकार से चीला शक्ति नहर का पानी कम करने की गुहार लगाई गई थी, जिस पर शासन के आदेशानुसार वीरभद्र बैराज प्रबंधन ने नहर में जाने वाले पानी को रोक दिया गया, जिससे कुछ ही घंटों में नहर में पानी काफी कम हो गया, इस दौरान एसडीआरएफ के निरीक्षक जितेंद्र जोशी के निर्देशन में एसडीआरएफ जवानों की एक टीम ने नहर के पानी मे युवक को ढूढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया जो वीरभद्र बैराज से चीला पावर हाउस तक नहर में लोहे का कांटा डालकर कर युवक की तलाश की गई, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला, नहर में कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पावर हाउस प्रबंधन द्वारा नहर में पानी छोड़ दिया गया। वही सिद्धार्थ के पिता प्रेम सिंह चौहान कुछ भी कहने की स्तिथि में नही है, आंखों में गुमशुदा बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद प्रेम सिंह चौहान की हिम्मत को बांधे हुए हैं।
