बजरंग दल ने होटल पर छापा मारकर किया हंगामा – देह व्यापार में शामिल पकडे दर्जन भर युवक युवती – पूर्व पार्षद का है यह नाता
July 8, 2019
0 Comments
219 Views
हरिओम गिरी रूड़की – हरिद्वार रोड स्थित खन्ना होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने छापा मारकर देह व्यापार में शामिल करीब दर्जन भर युवक युवतियों को बरामद किया और होटल में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की बजरंग दल का आरोप है की इस होटल में खुले तौर पर देह व्यापार कराया जा […]
Share This Article:
हरिओम गिरी
रूड़की – हरिद्वार रोड स्थित खन्ना होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने छापा मारकर देह व्यापार में शामिल करीब दर्जन भर युवक युवतियों को बरामद किया और होटल में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की बजरंग दल का आरोप है की इस होटल में खुले तौर पर देह व्यापार कराया जा रहा है बजरंग दल के द्वारा हंगामा करने की सुचना पर पहुंची पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को समझाकर शांत किया और सभी युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया है अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
मामला आज करीब एक बजे का है बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को सुचना मिली की खन्ना होटल में अलग अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक और युवती ठहरे हुए है तभी बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और खन्ना होटल पर छापा मार दिया और युवक युवती को बरामद कर लिया जिसके बाद उन्हें पता चला की होटल सिर्फ देह व्यापार के लिए ही इस्तेमाल होता है बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने होटल मैनेजर से ठहरे हुए लोगो की आईडी मांगी तो पता चला की होटल के कई कमरों में अलग अलग समुदाय के युवक युवतियां ठहरे हुए है जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने सभी कमरों के दरवाजे खुलवाए और कमरों से करीब एक दर्जन युवक युवतियों को पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया हंगामा करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने युवको को अलग और युवतियों को अलग कमरे में बंद कर दिया सुचना पर पुलिस होटल पहुंची और युवको और युवतियों को कोतवाली ले आई जहां उनसे पूछ ताछ की जा रही है
होटल के बारे में जानकारी मिली है की यह होटल नगर निगम के पूर्व पार्षद बेबी खन्ना के भाई अशोक खन्ना का है कुछ सूत्रों का कहना है की आम लोग होटल में ना के बराबर ही आते है होटल के कमरे सिर्फ देह व्यापार के लिए इस्तेमाल होते है बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया की पकड़ी गई एक युवती का कहना है मैनेजर ने ही उसे युवक के कमरे में भेजा था इस होटल में पहले भी कई बार छापेमारी हुई है और युवक युवतियां बरामद की गई है पुलिस अब होटल के मालिक और होटल के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है