उत्तर प्रदेश / हमीरपुर – सोलर सिंचाई कौन से लहलहा रही है किसानों की फसल उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान एवं देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश है प्रदेशवासियों को वर्षभर ऋतुओ के हिसाब से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की अवस्था होती है जो प्रदेश की उपजाऊ भूमि से किसानों द्वारा उत्पादन कर आपूर्ति की जाती है उपजाऊ भूमि के अतिरिक्त काफी अनुपयोगी एवं उसर बंजर भूमि है ऐसी भूमि को सुधारकर उपजाऊ बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने भूमि सुधार कार्यक्रम चलाया है इसके अंतर्गत मृदा परीक्षण किसान पाठशाला के माध्यम से भूमि को उर्वरा बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है कृषि जोत की भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार सिंचाई संसाधनों एवं भूमि प्रबंधन कर कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर बल दे रही है सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार निजी रूप से स्थापित किसान के नलकूपों में सोलर फोटो वोल्टाइक पंप की स्थापना, सिंचन क्षमता में वृद्धि के लिए 40 से 70% तक का अनुदान दे रही है सिंचाई व्यवस्था अच्छी होने पर किसान वर्ष में नगदी फसल उत्पादन बढ़ाकर अपने आय दोगुना कर रहे हैं
प्रदेश के किसानों को अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाने की योजना कृषि विभाग एवं यूपीनेडा द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही है इस योजना के तहत कृषि को दो एचपी के सर्फेस 3 एचपी 5 एचपी के समरसेबल सोलर सिंचाई पंप अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं योजना के अंतर्गत सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना के उपरांत के 5 वर्षीय के कम्प्रीहेन्सिव रख -रखाव की सुविधा भी सरकार ने उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की है लघु एवं सीमांत किसानों को इस योजना के तहत 2 एवं 3 ho सिंचाई पंपों हेतु राज्य सरकार द्वारा 45% एवं केंद्र सरकार द्वारा 25% कुल 70% अनुदान एवं सभी वर्गों के किसानों के लिए 5 एचपी के सोलर सिंचाई पंप हेतु राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा 20%- 20% कुल 40% अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है 2hp सर्फेस सोलर सिंचाई पंप से प्रतिदिन 1.80 लाख मीटर पानी का डिस्चार्ज प्राप्त किया जा सकता है 3 एचपी समरसेबल सोलर सिंचाई पंप से 30 मीटर हेड पर प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर पानी का डिस्चार्ज प्राप्त किया जा सकता है 5 एचपी समरसेबल सोलर सिंचाई पंप से 50 मीटर हेड पर प्रतिदिन 91 हजार लीटर पानी का डिस्चार्ज प्राप्त किया जा सकता है सोलर सिंचाई पंप योजना के तहत सोलर सिंचाई पंप की स्थापना हेतु मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | वर्ष 2018 में 9656 सोलर पंपों का अधिष्ठापन का कार्य है पूर्ण किया जा चुका है वर्तमान में सोलर सिंचाई पंप के अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है सोलर पंपों की स्थापना से किसानों को लाभ मिला है
