• Home  
  • त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड में लगाई जा रही शराब फैक्टरी का जमकर विरोध
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड में लगाई जा रही शराब फैक्टरी का जमकर विरोध

विनीता खुराना ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री लगाए जाने का विरोध करते हुए आज भाजपा सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को त्रिवेणी घाट चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड के देवप्रयाग में लगाई जा रही शराब फैक्टरी का जमकर विरोध किया, इस दौरान उन्होंने […]

विनीता खुराना

ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री लगाए जाने का विरोध करते हुए आज भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
बुधवार को त्रिवेणी घाट चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड के देवप्रयाग में लगाई जा रही शराब फैक्टरी का जमकर विरोध किया, इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर उत्तराखंड की धार्मिकता व पवित्रता को खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य में शराब फैक्टरी लगा कर युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है, उन्होंने कहा कि राज्य का पर्वर्तीय क्षेत्र तो वैसे ही पलायन की मार झेल रहा है और अब शराब फैक्ट्री लगाकर युवाओं को नशे का आदी बनाने का प्रयास किया जा है उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जनता के साथ छलावा करने वाला बताया और उनके शराब फैक्टरी के समर्थन में रोजगार देने वाले बयान की निंदा भी की। पुतला फूंकने वालो में दिनेश चंद्र मास्टर, दीपक, एकांत, जयपाल, किशोर, देवेंद्र , अभिनव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *