• Home  
  • घर आकर बदमाशों ने पूछा नाम और मार दी गोली – गंभीर हालत में किया हायर सेंटर रेफर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

घर आकर बदमाशों ने पूछा नाम और मार दी गोली – गंभीर हालत में किया हायर सेंटर रेफर

Hariom giri रूड़की – गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की नन्द विहार कालोनी में दो अज्ञात बदमाशों ने सुभाष नाम के एक युवक को घर से बुलाकर अचानक ही गोली मार दी और फरार हो गए गोली लगते ही सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने […]

Hariom giri

रूड़की – गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की नन्द विहार कालोनी में दो अज्ञात बदमाशों ने सुभाष नाम के एक युवक को घर से बुलाकर अचानक ही गोली मार दी और फरार हो गए गोली लगते ही सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने सुभाष को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रूड़की में भर्ती कराया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया 

जानकारी मिली है की सुभाष रोडवेज कर्मचारी है जो कुछ देर पहले ही ड्यूटी से आया था करीब साढ़े छह बजे दो अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे और सुभाष के बारे में पूछने लगे तभी सुभाष बाहर आया और कहा बताइये में हूँ सुभाष इतने में ही बदमाशों ने तमंचा निकाला और सुभाष को गोली मार दी जिससे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *