विकासनगर – सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत जाटोवाला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का क्षेत्रीय विधायक ने लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा। गुरुवार सुबह जाटोवाला गांव में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधायक पुंडीर ने रिबन काटकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण पर उनका आभार भी जताया। विधायक पुंडीर ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केन्द्र से लेकर प्रदेश में विकास को अग्रसर है। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं को चिन्हीत कर प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। इस मौके पर निर्वतमान प्रधान हारून, विनोद कश्यप, राजेश बलूनी, रवि कश्यप, दयानंद जोशी, सुरेश उनियाल, कमल कश्यप, सुखदेव सिंह फर्सवाण, मीना बिष्ट, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विधायक ने किया नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण
विकासनगर – सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत जाटोवाला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का क्षेत्रीय विधायक ने लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा। गुरुवार सुबह जाटोवाला गांव में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके […]
