Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • सैन्य शिविर में 35 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सैन्य शिविर में 35 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अल्मोड़ा – यूथ फाउंडेशन की ओर से रविवार को यहां नंदा देवी मंदिर परिसर में सैन्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आये युवाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। शिविर में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल के इस सराहनीय कार्य की प्रसंशा की। […]

अल्मोड़ा – यूथ फाउंडेशन की ओर से रविवार को यहां नंदा देवी मंदिर परिसर में सैन्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आये युवाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। शिविर में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल के इस सराहनीय कार्य की प्रसंशा की। शिविर में 455 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नापजोख और मेडिकल परीक्षण के बाद निशुल्क शिविर के लिए 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिन्हें यूथ फाउंडेशन के ट्रेनिंग कैंप अगस्तमुनि में तीन माह तक सेना भर्ती की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। यूथ फाउंडेशन के जिला संयोजक मनीष पांडे बताया कि यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल के निर्देशन में अब तक राज्य के करीब 13 हजार 7 सौ 25 युवाओं को प्रशिक्षण देकर आर्मी, एअर फोर्स, नेवी, कोस्ट गार्ड एवं सैनिक बलों का हिस्सा बनाया जा चुका है। इस दौरान शिविर में यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षक मंगल सिंह और अर्जुन सिंह ने युवाओं की नापजोख कर मेडिकल परीक्षण किया। जिसमें 35 अभ्यर्थियों का चयन भर्ती शिविर के लिए हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *