बागेश्वर – बढ़ा वेतन मान का भुगतान नहीं होने और कुशल श्रमिकों को अकुशल का काम देने समेत लंबित मांगों को लेकर जल संस्थान के संविदा श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने विभाग के अधिकारी और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही समझौते पत्र पर दस्तखत होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। सोमवार को श्रमिक जल सस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके मानदेय देने में ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। लंबे समय से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। आंदोलन करने के बाद मानदेय दिया भी तो वह वढ़ा हुआ वेतनमान नहीं दिया। इतना ही नहीं काम के मामले में भी ठेकेदार और विभाग मनमानी कर रहा है। कुशल श्रमिकों को अकुशल श्रमिकों का काम दिया जा रहा है। इस तरह की मनमानी कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक समझौता पत्र पर विभाग के अधिकारी हस्ताक्षर नहीं करते वे आंदोलन से नहीं उठेंगे। उन्होंने 24 जुलाई से पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी। यहां देवेंद्र बिष्ट, नंदन प्रसाद, बालम सिंह, नवीन चंद्र पांडे, नंदन राम, पूरन सिंह, हरीश तिवारी, जगदीश सिंह, आनंद सिंह मेर आदि रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विभाग के अधिकारी और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया
बागेश्वर – बढ़ा वेतन मान का भुगतान नहीं होने और कुशल श्रमिकों को अकुशल का काम देने समेत लंबित मांगों को लेकर जल संस्थान के संविदा श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने विभाग के अधिकारी और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही समझौते पत्र पर दस्तखत होने […]
