Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • एलएलबी में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों की जांच शुरू
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एलएलबी में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों की जांच शुरू

अल्मोड़ा – कुमाऊं विश्वविद्यालय सोबन सिंह जीना परिसर में एलएलबी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु अपने प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए परिसर के विधि संकाय विभाग में पहुंचे। एलएलबी में प्रवेश के लिए […]

अल्मोड़ा – कुमाऊं विश्वविद्यालय सोबन सिंह जीना परिसर में एलएलबी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु अपने प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए परिसर के विधि संकाय विभाग में पहुंचे। एलएलबी में प्रवेश के लिए 150 सीटों में 321 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। विभागाध्यक्ष प्रो. एके पंत ने बताया कि पहले दिन कुल 321 छात्र-छात्राओं में से 120 छात्रों ने अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई तक एलएलबी में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों की जांच कि जाएगी। यहां परिसर प्रशासन की ओर से गठित किये गये प्रवेश समिति में प्रो. डीके भट्ट, प्रो. डीएस बिष्ट, डा. एके नवीन, डा. अरशद हुसैन, डा. दरबीर लाल, डा. डीएस बोरा आदि सहयोग कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *