पिथौरागढ़ – बंगापानी क्षेत्र में 12 जुलाई की आपदा लोगों के लिए मुसीबत लेकर आई। बारिश के बाद कई पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो हैं और कई पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो जाने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। एनएयूआई ने आपदा के बाद हो रही लोगों की दिक्कत को उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। दानू ने कहा कि आलम, दारमा, द्वारी, सिलिंग, उमडग़ाड़ा खिनुवागौन में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है। सिर्तोला में मकान ध्वस्त हो गया। छह परिवारों के मकान को खतरा पैदा हो गया है। पैदल मार्ग, पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मोटर मार्ग बदहाल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए। वर्ष 2018 की आपदा में सेरा सिर्तोला घांघली, खढ़तोली सिलिंग को जोडऩे वाला मार्ग भी बह गया। जिसे आज तक नहीं बनाया गया है। जिस कारण 400 से अधिक परिवार सुविधाओं के लिए परेशान हैं। कहा समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश गोस्वामी, चंचल मेहर, तारा, भीम, गंगा सिंह, हुकम सिंह धामी, उमेश धामी शामिल रहे।
पिथौरागढ़ – बंगापानी क्षेत्र में 12 जुलाई की आपदा लोगों के लिए मुसीबत लेकर आई। बारिश के बाद कई पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो हैं और कई पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो जाने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। एनएयूआई ने आपदा के बाद हो रही लोगों की दिक्कत को उठाते हुए प्रशासन से […]
