• Home  
  • संपत्ति को लेकर ससुर को चाकू मारने वाले दामाद पर मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

संपत्ति को लेकर ससुर को चाकू मारने वाले दामाद पर मुकदमा दर्ज

रुडकी – ससुराल की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज दामाद द्वारा चाकू मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। लक्सर के हरिद्वार रोड निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी फिलिप […]

रुडकी – ससुराल की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज दामाद द्वारा चाकू मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। लक्सर के हरिद्वार रोड निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी फिलिप सिंह ने रविवार में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। चौथी सबसे छोटी बेटी निहारिका सिंह ने शादी नहीं की है। पिछले दिनों उन्होंने अपनी चल अचल संपत्ति की वसीयत निहारिका के नाम पर कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर विकासनगर (देहरादून) में रह रहा उनका छोटा दामाद मंजीत सिंह पुत्र महेंद्रपाल लक्सर अपनी ससुराल पहुंचा और संपत्ति में से अपना हिस्सा मांगने लगा। ससुर ने इससे इनकार किया तो उसने चाकू से ससुर पर वार कर दिए। इससे फिलिप घायल हो गए। पुलिस ने घायल फिलिप का मेडिकल कराया था। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी दामाद मंजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *