Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • जल संचय,संरक्षण और संवर्धन विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जल संचय,संरक्षण और संवर्धन विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया

विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में जल संचय, संरक्षण और संवर्धन विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। सोमवार सुबह विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौध रोपण कर किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण […]

विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में जल संचय, संरक्षण और संवर्धन विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। सोमवार सुबह विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौध रोपण कर किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्र-छात्राओं ने निर्धारित विषय जल संचय पर अपने भीतर छुपी प्रतिभा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करते हुए आर्ट पेपर पर जल संचय का संदेश दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चित्रकला में नीलाक्षी तोमर प्रथम, श्रेया चौहान द्वितीय व अनुज चौहान तृतीय स्थान पर चुना गया। निबंध में मोहित सिंह, अंशिका चौहान व स्नेहा तोमर ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रेम दत्त नौटियाल, अनिल पंवार, संजय मौर्य, संजीव शर्मा, प्रदीप कोठियाल, सेवाराम सैनी, रूपराम नेगी, प्रियांशु तोमर, सुमित, मुकेश, रोहित, रितेश, अनुष्का नेगी, आरूषी चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *