• Home  
  • गोलडन बाबा ने तैयार कराई आधुनिक गोल्डन कावड़ – तबियत खराब होने के बाउजूद लेकर जा रहे कावड़ – जानिए पूरी खबर ?
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गोलडन बाबा ने तैयार कराई आधुनिक गोल्डन कावड़ – तबियत खराब होने के बाउजूद लेकर जा रहे कावड़ – जानिए पूरी खबर ?

Hariom GIRI रुड़की – हर साल की तरह ही इस साल भी गोल्ड़न बाबा अपने 85 शिष्यों के साथ गोल्ड़न कांवड को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए है हालांकि इस बार गोल्डन बाबा का स्वास्थ्य ठीक नही था फिर भक्तों के आग्रह पर बाबा ने अपनी 26वीं बार कांवड लेकर जाने का मन […]

Hariom GIRI

रुड़की – हर साल की तरह ही इस साल भी गोल्ड़न बाबा अपने 85 शिष्यों के साथ गोल्ड़न कांवड को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए है हालांकि इस बार गोल्डन बाबा का स्वास्थ्य ठीक नही था फिर भक्तों के आग्रह पर बाबा ने अपनी 26वीं बार कांवड लेकर जाने का मन बनाया

बता दे कि गोल्डन बाबा हर वर्ष रुड़की से कांवड़ लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होते है कुछ समय पूर्व बाबा का स्वास्थ्य खराब हो गाया था जिसके चलते गोल्डन बाबा गुडगांव के मेदान्ता अस्पताल मे भी भर्ती रहे पिछले साल बाबा 25वीं बार कांवड लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे कांवड ले जाकर 25 साल पूरे कर चुके गोल्डन बाबा ने इस साल ना जाने का मन बनाया था लेकिन भक्तों के आग्रह पर गोल्डन बाबा ने रुड़की में लाखों रुपये में गोल्डन कांवड को तैयार करवाई और हरिद्वार कांवड ले जाना का मन बना लिया मंगलवार की शाम बाबा अपने करीब 85 भक्तों के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए

नगर में अनेक जगह बाबा का भक्तों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर गोल्डन बाबा ने कहा कि उन्होंने पिछली बार गोल्डन कलर की कांवड बनवाकर शुरुआत की थी और इस बार भी उन्होंने गोल्डन कलर की ही कांवड बनवाई है लाखों रुपये की लागत वाली इस कांवड को रुड़की के मशहूर कारीगर पंकज कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर तैयार की गई है कारीगर ने इस कांवड को आधुनिक तरीके से तैयार किया है जिसको कई रंगों की लाईटों से सजाया गया है रात के समय इन्ही लाईटों के जलने पर यह कावड़ आकर्षण का केन्द्र रहेगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *