Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार मुसाफिरों पर भारी पड़ा
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार मुसाफिरों पर भारी पड़ा

नजीबाबाद। भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार मुसाफिरों पर भारी पड़ रहा है। बात जब रात की हो तो मुश्किल दोगुना बढ़ जाती है। मच्छरों के बीच मुसाफिर रात काटने को मजबूर है। यात्री प्रतीक्षालय की बजाय रेलवे स्टेशन के बाहर प्रांगण यानी रास्ते में लोग रात गुजार रहे हैं। गंदगी के आलम में मच्छरों […]

नजीबाबाद। भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार मुसाफिरों पर भारी पड़ रहा है। बात जब रात की हो तो मुश्किल दोगुना बढ़ जाती है। मच्छरों के बीच मुसाफिर रात काटने को मजबूर है। यात्री प्रतीक्षालय की बजाय रेलवे स्टेशन के बाहर प्रांगण यानी रास्ते में लोग रात गुजार रहे हैं। गंदगी के आलम में मच्छरों ने मुसाफिरों की रात कटनी मुश्किल कर दी है। हर रोज हजारों की संख्या में लोग स्टेशन पर आवागमन करते है। इसी बीच रेलवे स्टेशन के बाहर प्रांगण में महिलाएं भी ऐसे ही रात गुजार रही है। जिससे महिलाओ की बेपर्दगी भी हो रही है। रेलवे को इस ओर संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

मुसाफिरों का कहना है कि रेलवे की ओर मुसाफिरों के लिए कोई इंतेजाम न होने की वजह से भीषण गर्मी में मच्छरों व गंदगी के बीच स्टेशन के गेट के बाहर रात गुजारनी पड़ रही है। मुसाफिरों ने यह भी बताया कि रेलवे स्टेशन में मुसाफिर खाना भी है, वहां अगर रात गुजारे तो आरपीएफ ओर जीआरपी पुलिसकर्मी रात में उन्हें परेशान करते है और फ्लेटफार्म टिकट दिखाने को कहते है, ऐसे में वह रात कहा गुजारे। मुसाफिरों ने रेलवे से मुसाफिरों के लिये रात्रि में ठहरने के लिए इंतेज़ाम किये जाने की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *