• Home  
  • किशोर के नहाते समय डूबने से मौत

शारिक जैदी बिजनौर- एक किशोर का शव बरसाती नाले में मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया आशंका व्यक्त की जा रही है कि किशोर के नहाते समय डूबने से मौत हुई है जबकि कुछ लोग इसे पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या का रूप दे रहे हैं शेरकोट  थाना क्षेत्र के ग्राम भनोटि निवासी […]

शारिक जैदी

बिजनौर- एक किशोर का शव बरसाती नाले में मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया आशंका व्यक्त की जा रही है कि किशोर के नहाते समय डूबने से मौत हुई है जबकि कुछ लोग इसे पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या का रूप दे रहे हैं शेरकोट  थाना क्षेत्र के ग्राम भनोटि निवासी रोहिताश सिंह प्रजापति ने बताया कि उसका 15 वर्षीय लड़का विसाल उर्फ नन्हें बुधवार की शाम 5:00 बजे घर से साइकिल से गया था देर शाम तक भी वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई पता नहीं चलने पर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई सूचना मिलने पर पहुंचे थाना अध्यक्ष् गाँव वासियों के साथ गांव के आसपास किशोर की खोज की रात लगभग 11:00 बजे से उत्तर की ओर बह रहे बरसाती नाले में एक साइकिल खड़ी मिली पानी अधिक होने के कारण साइकिल कि केवल गद्दी ही दिखाई दे रही थी साथ ही किशोर के कपड़े चप्पल भी पांस खेत में पड़े मिले पुलिस ने नाले से साइकिल को बाहर निकलवाया रात अधिक हो जाने के कारण रात को शव  तलाशा नहीं जा सका पुन :  दिन निकलते ही गोताखोरों की मदद से ग्राम वासियों ने किशोर को नाले खोजना शुरू किया कई घंटे मशक्कत के बाद किशोर का शव नाले के ढूंढ कर बाहर निकाला गया किशोर का शव मिलते ही उसके परिजनों  में कोहराम मच गया मृतक शेरकोट नगर के स्कूल में कक्षा 9 का छात्र बताया जाता हैरिपोर्ट. शारिक ज़ैदी (बिजनोर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *