Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • पुलिस ने कुछ लोगो के कब्जे से 698 चांदी के सिक्के किये बरामद
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पुलिस ने कुछ लोगो के कब्जे से 698 चांदी के सिक्के किये बरामद

आलम वारसी मुरादबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने 400 से 500 साल पुराना खजाना बरामद किया है . पुलिस ने कुछ लोगो के कब्जे से 698 चांदी के सिक्के बरामद किये हैं ये सिक्के मुग़ल काल के बताये जा रहे हैं . पुलिस ने जिला अधिकारी के माध्यम से भारतीय पुरातत्व विभाग […]

आलम वारसी

मुरादबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने 400 से 500 साल पुराना खजाना बरामद किया है . पुलिस ने कुछ लोगो के कब्जे से 698 चांदी के सिक्के बरामद किये हैं ये सिक्के मुग़ल काल के बताये जा रहे हैं . पुलिस ने जिला अधिकारी के माध्यम से भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को सूचित कर दिया है बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के मुन्डापाण्डेय थाना इलाके के कुछ मजदूर मजदूरी करने शिमला गये हुए थे . मजदूरों के मुताबिक शिमला में खुदाई के दौरान उन्हें लोहे के एक बड़े बाक्स में बड़ी तादाद में सोने चांदी के सिक्के मिले थे लेकिन सारा खजाना वहाँ के बड़े ठेकेदार ने अपने पास रख लिया और हमने एक कट्टे में 40 से 45 किलो चांदी के सिक्के मिले थे जिन्हें मुरादाबाद आकर बाँटने का वादा हमारे छोटे ठेकेदार ने किया था लेकिन उसने सारा माल अपने पास रख लिया और हमे जान से मारने कि धमकी दे दी . मजदूरों ने मुरादाबाद पुलिस में इसकी शिकायत कि जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद नबी नाम के ठेकेदार से 698 चांदी के सिक्के बरामद कर लिए हैं जो पुरातत्व विभाग को सौंपे जायंगे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *