• Home  
  • कावड़िये की पेड़ पर लटकी मिली लाश

रिपोर्ट- शारिक ज़ैदी बिजनौर – बिजनौर में सावन के महीने को लेकर जनपद के नजीबाबाद से होकर जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ इस समय चल रही है। वहीं थाना नहटौर के कोतवाली देहात रोड पर आज एक शिव भक्त की लाश पेड़ पर लटकी मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। रास्ते से गुजर रहे […]

रिपोर्ट- शारिक ज़ैदी

बिजनौर – बिजनौर में सावन के महीने को लेकर जनपद के नजीबाबाद से होकर जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ इस समय चल रही है। वहीं थाना नहटौर के कोतवाली देहात रोड पर आज एक शिव भक्त की लाश पेड़ पर लटकी मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। रास्ते से गुजर रहे शिव भक्तों ने कावड़िया की लाश की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घटना को लेकर कावड़ियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई । कांवड़ियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए ।

बता दे कि सड़क से गुजर रहे कावड़ियों ने शिव भक्त की लाश की मांग करते हुए सड़क पर ही जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव भक्तों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव भक्त का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है मृतक शिव भक्त की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस ने हंगामा देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को सड़क पर लगा दिया है।

बाईट- कावड़िया ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *