• Home  
  • यूपी पुलिस के सिपाही की रहस्यमई मौत
- उत्तर प्रदेश - प्रदेश की खबरें

यूपी पुलिस के सिपाही की रहस्यमई मौत

पंकज कुमार उत्तर प्रदेश/शामली — शामली में यूपी पुलिस की सिपाही की रहस्यमई मौत का मामला सामने आया है जहां पर उसका शव थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के नहर में पड़ा मिला है जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं मृतक सिपाही जिला बागपत का रहने वाला है और बिजनौर के पुलिस लाइन में तैनात […]

पंकज कुमार

उत्तर प्रदेश/शामली — शामली में यूपी पुलिस की सिपाही की रहस्यमई मौत का मामला सामने आया है जहां पर उसका शव थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के नहर में पड़ा मिला है जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं मृतक सिपाही जिला बागपत का रहने वाला है और बिजनौर के पुलिस लाइन में तैनात था फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मुंडेट का है जहां पर पुलिस को नहर में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में सूचना पर कुछ लोग भी थाना आदर्श मंडी में पहुंच गए और नहर में मिले शव की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक जनपद बागपत के थाना छपरोली के गांव सूप का रहने वाला है जो कि यूपी पुलिस का सिपाही उमेश है और बिजनौर की पुलिस लाइंस में तैनात है युवक पिछले 3 महीने से टाइफाइड और बुखार से ग्रसित चल रहा था जिस कारण उसने मेडिकल लीव ली हुई थी और वह अपने घर पर रहकर अपना इलाज करा रहा था थाने पर पहुंचे मृतक सिपाही के परिजनों ने बताया कि वह 24 जुलाई को घर से यह कहकर निकला था कि वे शामली डॉक्टर के यहां दवाई लेने के लिए जा रहा है लेकिन उसके बाद वह घर पर वापस नहीं लौटा जिसके बाद सिपाही के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका बाद में उन्हें कहीं से पता चला कि थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला है जिसकी सूचना पर वह आदर्श मंडी पहुंचे और उन्होंने आकर देखा तो अज्ञात शव की पहचान उमेश के रूप में हुई। मृतक सिपाही उमेश 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था और वर्तमान में उसकी बिजनौर के पुलिस लाइंस में तैनाती चल रही थी मृतक उमेश की एक 4 साल की बेटी है और उसकी शादी 2012 में हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *