पंकज कुमार
उत्तर प्रदेश/ शामली —- शामली में छात्र की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहाँ पर 10 वी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र का शव दो दिन बाद उन्ही के गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। जिसके पास से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। छात्र की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दे कि मामला जनपद शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गाँव भज्जू का है जहाँ पर सचिन नाम का छात्र दो दिन से अपने घर से गायब हो गया था। जिसका आज उसी के खेत मे गोली लगा हुआ शव बरामद हुआ है। शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। मृतक छात्र की हत्या की खबर पूरे गाँव मे आग की तरह फैल गयी और सभी लोग खेत में पहुँच गए। मृतक छात्र सचिन शामली के किसान इंटर कॉलेज का 10 वी का छात्र था। मृतक सचिन की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। मृतक सचिन घर मे अकेला लड़का था और घर मे इसकी एक बहन है। बताया जा रहा है कि छात्र की कुछ दिन पहले किसी युवक से कहासुनी हो गयी थी छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।
इस पूरे मामले पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है इसके खेत मे जिसकी सूचना पर हमारे क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुँचे और वहाँ पर पाया कि युवक का अपने पिता से झगड़ा हुआ करता था परसो भी युवक की उसके पिता से लड़ाई हुई थी जो कि शराब पीने का आदि है उनसे लड़ाई झगड़े करते हुए घर से बाहर निकल और उसके बाद उसकी बॉडी आज सुबह मिली और उसके पास एक 315 बार का तमंचा भी बरामद हुआ है और प्रथम दृष्ट्या स्वयं अपने से आत्महत्या की बात सामने आई है और बाकी जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
