पंकज कुमार
शामली – शामली जनपद में एसपी अजय कुमार की शिवभक्ति का वीडियो सुर्खिया बटोर रहा है| शामली एसपी अजय कुमार वायरल वीडियो में कावड़ियों को सेवा करते दिखाई पड़ रहे है, एसपी शामली ने कावड़ शिविर में एक भोले के पैर दबाकर सेवा की बताया जा रहा है कि भोला हरिद्वार से गंगा जल लेकर शामली पहुंचा था, जहाँ पर उसके पैरों में दर्द महसूस हुआ और वह एक शिविर में रुक गया, जहाँ पर एसपी अजय कुमार भृमण पर निकले थे, और शिविर में पहुँचकर भोलो की सेवा की कई भोलो के एसपी अजय कुमार ने पैर दबाए तो कई कावड़ियों को फल वितरण कर शिवभक्ति दिखाई ।
