शारिक खान
मुजफ्फरनगर – आज सुजड़ू चुंगी पर सेक्युलर फ्रंट के सयोंजक गौहर सिद्दीकी व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में व मुख्य अतिथि डॉ सुभाष चंद शर्मा (अध्य्क्ष यूनानी चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश) व गुड़ खण्डसारी के अध्यक्ष संजय मित्तल,पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी,के साथ मिलकर मेरठ रोड पर से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत करते हुए गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम।
इस अवसर पर सेक्युलर फ्रंट की परंपरा सर्वधर्म सद्भाव में विश्वास को मुख्य अतिथि डॉ सुभाष चन्द्र शर्मा ने समय की मांग बताया।
संजय मित्तल,सुशील सिल्लो व राजेश्वर त्यागी ने सेक्युलर फ्रंट की मुहिम को सरहाते हुए अपना साधुवाद दिया।
बदर खान,शलभ गुप्ता,डॉ नजमुल हसन जैदी व आकिल राणा ने कहा कि अथितियों का स्वागत करना एक नेक व पूण्य का कार्य है।
इस मौके पर उधोगपति रजनीश कुमार, इकराम कस्सार,असद फारुखी,मुर्शिद खान,श्याम पाल प्रजापति,शमीम कस्सार,डॉ शाहवेज़ राव ,इसरार खान,डॉ फुरकान,डॉ आसिफ खान,गुलबहार मलिक एड0,सलीम मलिक,जर्नादन विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
