• Home  
  • एक तरफ प्यार का मुजरिम गिरफ्तार- एसपी ने किया खुलासा
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एक तरफ प्यार का मुजरिम गिरफ्तार- एसपी ने किया खुलासा

शारिक जैदी बिजनौर :- बिजनौर पुलिस ने जान से मारने के जुर्म में एक वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपी फैजान के पास से एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का एक साथी शमशाद इसी जुर्म में पहले […]

शारिक जैदी

बिजनौर :- बिजनौर पुलिस ने जान से मारने के जुर्म में एक वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपी फैजान के पास से एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का एक साथी शमशाद इसी जुर्म में पहले जेल जा चुका है इसी कड़ी में आज बिजनौर की हिमपुरदीपा पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल बिजनौर के हिमपुरदीपा थाना क्षेत्र के ग्राम रावटी में 3 जुलाई को बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा ट्रैक्टर सवार राशिद को जान से मारने की नीयत से उसको गोली मारकर घायल कर दिया गया था। आरोपीयों द्वारा ट्रैक्टर चालक राशिद को मरा समझकर दोनों युवक मौके से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उसका उपचार चल रहा है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो पुलिस ने हत्या के इरादे से गोली मारने वाले आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

वंही दूसरा आरोपी फैजान गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। घटना में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी फैजान को आज हिमपुरदीपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि फैजान राशिद की लड़की से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। राशिद ने शादी करने से इनकार कर दिया था जिसके चलते फैजान ने अपने साथी शमशाद के साथ मिलकर राशिद को रास्ते से हटाने के इरादे से उसे जान से मारने की नियत से गोली मार दी थी। पुलिस द्वारा आज फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *