रुडकी – रुडक़ी के चंद्रपुरी चौक से बीएसएम चौक, डीएवी से शेर सिंह राणा चौक तक नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को चिह्नित किया। टीम ने सोमवार को 120 अतिक्रमण को चिह्नित किया। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। बाद हाईकोर्ट ने जिला हरिद्वार की सार्वजनिक सडक़ों, मार्गों, बाजार, निकाय की भूमि, सार्वजनिक भूमि एवं गलियों तथा सम्पर्क मार्गों आदि से अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश जारी किए हैं। चिहिकरण का कार्य नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने काफी समय से आरंभ कर दिया था। अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हिकरण का कार्य लगातार जारी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने रुडक़ी के चंद्रपुरी चौक से बीएसएम चौक, डीएवी से शेर सिंह राणा चौक तक नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को चिह्नित किया। टीम में मौजूद टैक्स निरीक्षक रविंद्र पंवार और मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि इस दौरान करीब 120 अतिक्रमणों को चिह्नित किया है। इस दौरान नगर निगम की टीम में मोहन सिंह, पवन सैनी, अहसान हिरवानी मौजूद रहे।
रुडकी – रुडक़ी के चंद्रपुरी चौक से बीएसएम चौक, डीएवी से शेर सिंह राणा चौक तक नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को चिह्नित किया। टीम ने सोमवार को 120 अतिक्रमण को चिह्नित किया। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। बाद हाईकोर्ट ने जिला हरिद्वार की सार्वजनिक सडक़ों, मार्गों, बाजार, निकाय की भूमि, सार्वजनिक भूमि एवं […]
