कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी व उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और जबरन गर्भपात करा डाला। यही नहीं, आरोपी ने बार-बार बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार निवासी बधाला, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

