• Home  
  •  उपनल कर्मचारियों ने जताया सीएम का आभार
- उत्तराखंड

 उपनल कर्मचारियों ने जताया सीएम का आभार

 उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बुधवार को आयोजित बैठक में प्रदेश प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नियमावली को जारी किया जाए ताकि […]

 उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बुधवार को आयोजित बैठक में प्रदेश प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नियमावली को जारी किया जाए ताकि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्रवाई शुरू हो सके। दीपक शांडिल्य ने कहा कि श्रम न्यायालय देहरादून की ओर से उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के 95 उपनल कर्मचारियों के केस में कर्मचारियों को वर्ष 2012 से हित लाभ प्रदान करने के आदेश को ऊर्जा निगम द्वारा मानते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू करने पर भी जोर दिया गया है। इस दौरान बैठक में हरिद्वार, लक्सर, भगवानपुर, सिडकुल से आये कर्मचारियों ने भी समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों को अवगत करवाया। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ बिजलीघरों और यार्ड में समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे काम करने में दिक्कत होती है। बैठक में भरत सिंह रावत, संजीव चौहान, मसरूर आलम, अतुल गिरी, सर्वेश कुमार, निर्भय कुमार, पंकज वर्मा, नसीम अहमद, करनपाल, आलोक शांडिल्य, सचिन चौहान, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *