• Home  
  • उत्तराखंड की नई बिजली परियोजनाओं को मिले मंजूरी:बंसल
- उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई बिजली परियोजनाओं को मिले मंजूरी:बंसल

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड की नई बिजली परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया है। राज्यसभा सांसद बंसल ने केंद्रीय मंत्री पाटिल से उत्तराखंड में जल जीवन मिशन,नमामि […]

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड की नई बिजली परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया है। राज्यसभा सांसद बंसल ने केंद्रीय मंत्री पाटिल से उत्तराखंड में जल जीवन मिशन,नमामि गंगे आदि चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। कहा कि उत्तराखंड की कई नई जल विद्युत परियोजनाएं केंद्र में लंबित है।
बंसल ने कहा कि उत्तराखंड की कई छोटी- बड़ी नदियां हैं जिन पर जल विद्युत परियोजना चलाई जा सकती है। उन्होंने प्रदेश में चल रही तमाम जल विद्युत परियोजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ व पहला अधिकार उत्तराखंड को देने पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने केंद्र सरकार की ओर से सभी विषयों पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *