• Home  
  • दूरस्थ सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी सोलर स्ट्रीट और हाईमास्क लाइटें: डीएम
- उत्तराखंड

दूरस्थ सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी सोलर स्ट्रीट और हाईमास्क लाइटें: डीएम

 हरिद्वार जनपद में अब दूरस्थ गांवों और धार्मिक स्थलों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्क लाइटें लगाई जाएंगी। रोशनाबाद मुख्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम कर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक विकास खंड से दस […]

 हरिद्वार जनपद में अब दूरस्थ गांवों और धार्मिक स्थलों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्क लाइटें लगाई जाएंगी। रोशनाबाद मुख्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम कर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक विकास खंड से दस बड़े गांवों को चिन्हित किया जाए। इन गांवों के मंदिरों, स्कूलों, पीएससी सेंटरों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम दस-दस सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चिन्हित गांवों की सूची संबंधित विधायकों को भी उपलब्ध कराई जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *