मुरादाबाद निवासी एक महिला ने क्षेत्र निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलियर पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि वह करीब चार साल से पिरान कलियर में रह रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात एक अन्य महिला से हुई। जिसने अपने बेटे से उसकी शादी कराने की बात कहकर उसकी मुलाकात अपने बेटे से कराकर दोनों के बीच दोस्ती करा दी। आरोप है कि युवक ने तभी से उसका शारीरिक शोषण करना शुरु कर दिया। युवक कुछ दिनों तक तो शादी की बात को टालता रहा इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।
- उत्तराखंड
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
मुरादाबाद निवासी एक महिला ने क्षेत्र निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलियर पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि वह करीब चार साल […]
