नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने गंगानगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं जानी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में होने वाली जलजमाव की समस्या के निदान करने के निर्देश दिए। शनिवार को क्षेत्रवासियों के बुलावे पर मेयर शंभू पासवान गंगानगर पहुंचे। पार्षद पायल बिष्ट ने मेयर को क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान निरंकारी भवन के समीप नाले में गंदगी और अन्य कारणों से जलजमाव हो जाता है। जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम के जेई प्रभु दत्त नौटियाल को मौके पर बुलाया और समस्या से अवगत कराते हुए बरसात से पहले उक्त समस्या का उचित उपाय किए जाने के निर्देश दिए, जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने मेयर का आभार जताया। मौके पर दीपक बिष्ट, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, शिवकुमार गौतम, राजू नरसिंह, पुष्पा पुंडीर, कमलेश जैन, रमेश अरोड़ा, गोपाल सती, सतवीर तोमर, आकाशदीप सोती, विभव सोती, चांदनी बक्शी, पूनम अरोड़ा, रितु सोती, नमिता सोती, वीरेंद्र कैंतुरा, निर्मला भट्ट, मीरा भट्ट, हीरा देवी आदि उपस्थित रहे।
- उत्तराखंड
गंगानगर में जल भराव की समस्या का जल्द निदान करें अधिकारी: मेयर
नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने गंगानगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं जानी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में होने वाली जलजमाव की समस्या के निदान करने के निर्देश दिए। शनिवार को क्षेत्रवासियों के बुलावे पर मेयर शंभू पासवान गंगानगर पहुंचे। पार्षद पायल बिष्ट ने मेयर को क्षेत्र […]
