गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर सांय को स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई, जिसमें सवार राजस्थान निवासी पर्यटक की मौत हो गई। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को राजस्थान निवासी गजेन्द्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र वेद प्रकाश देहरादून से स्कूटी पर सवार होकर उत्तरकाशी के लिए रवाना हुआ। चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर उत्तरकाशी के लिए रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- उत्तराखंड
स्कूटी रपटने से राजस्थान के पर्यटक की मौत
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर सांय को स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई, जिसमें सवार राजस्थान निवासी पर्यटक की मौत हो गई। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को राजस्थान निवासी गजेन्द्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र वेद प्रकाश देहरादून से स्कूटी पर सवार होकर उत्तरकाशी के लिए रवाना हुआ। चिन्यालीसौड़ […]
