प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टर शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय पर धरना देंगे। इस दौरान आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के कई जिलों से 150 के करीब महानिदेशालय पहुंचकर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर पूर्व में सहमति बन चुकी थी लेकिन इसके बावजूद कुछ डॉक्टरों को एसएडीएसीपी का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुर्गम में तैनात स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि टिहरी, अल्मोड़ा, मसूरी आदि अस्पतालों को पूर्व की भांति दुर्गम की श्रेणी में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टरों को एक बार फिर से उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
- उत्तराखंड
सरकारी डॉक्टर स्वास्थ्य महानिदेशालय पर देंगे धरना
प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टर शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय पर धरना देंगे। इस दौरान आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के कई जिलों से 150 के करीब महानिदेशालय […]
