• Home  
  • दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें ड्रग इंस्पेक्टर : धन सिंह
- उत्तराखंड

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें ड्रग इंस्पेक्टर : धन सिंह

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने औषधि विभाग में नव नियुक्त ड्रग इंस्पेक्टरों से कहा कि वह अपने अपने जिलों में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता के साथ काम करें। सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने औषधि विभाग के लिए चयनित 18 […]

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने औषधि विभाग में नव नियुक्त ड्रग इंस्पेक्टरों से कहा कि वह अपने अपने जिलों में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता के साथ काम करें। सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने औषधि विभाग के लिए चयनित 18 ड्रग इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि औषधि विभाग में लंबे समय से ड्रग इंस्पेक्टरों की कमी थी। जिस वजह से दवाओं की जांच, छापेमारी और सैंपलिंग आदि के कामों में दिक्कतें आ रही थी। लेकिन अब लोक सेवा आयोग से ड्रग इंस्पेक्टर चयनित होकर आ गए हैं। ऐसे में अब राज्य में दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए बेहतर कार्य हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों तक सही व गुणवत्तापरक दवाएं पहुंचना जरूरी है और इसका जिम्मा औषधि विभाग के नव नियुक्ति ड्रग इंस्पेक्टरों पर है। इस दौरान औषधि विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि विभाग के पास अभी तक ड्रग इंस्पेक्टरों की कमी थी और 18 नए ड्रग इंस्पेक्टर मिल जाने से दवाओं की जांच व गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब बड़े जिलों में दो दो ड्रग इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *