सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। आलम ये है कि चार साल पहले स्वास्थ्य केंद्र में लगी एक्सरे मशीन टेक्नीशियन के अभाव में धूल फांक रही है। मोरी स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन बन्द पड़ी होने से मोरी के 92 गांव के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को एक्सरे के लिए मोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 36 से 60 किलोमीटर दूर पुरोला, नौगांव, देहरादून और हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू जाने को मजबूर हैं। मोरी व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, संजय सिंह राणा, प्रसाद सिंह आदि ने एक्सरे मशीन में टेक्नीशियन की मांग को लेकर जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि एक्सरे मशीन चालू न होने से मरीजों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नितेश रावत ने बताया कि टेक्नीशियन के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही एक्सरे मशीन में टेक्नीशियन मिल जायेगा।
- उत्तराखंड
मोरी स्वास्थ्य केंद्र में धूल फांक रही एक्सरे मशीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। आलम ये है कि चार साल पहले स्वास्थ्य केंद्र में लगी एक्सरे मशीन टेक्नीशियन के अभाव में धूल फांक रही है। मोरी स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन बन्द पड़ी होने से मोरी के 92 गांव के ग्रामीणों को […]
