Quick Links:
Monday, 17 August 2026
  • Home  
  • अभिनेता देब मुखर्जी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
- उत्तराखंड

अभिनेता देब मुखर्जी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी की अस्थियां रविवार को हरकी पैड़ी से गंगा में प्रवाहित की गई। 14 मार्च को देब मुखर्जी का निधन हुआ था। अभिनेता देब मुखर्जी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देब, बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता हैं और आशुतोष गोवारिकर के ससुर भी […]

बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी की अस्थियां रविवार को हरकी पैड़ी से गंगा में प्रवाहित की गई। 14 मार्च को देब मुखर्जी का निधन हुआ था। अभिनेता देब मुखर्जी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देब, बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता हैं और आशुतोष गोवारिकर के ससुर भी हैं। रविवार को हरिद्वार पहुंचे अयान मुखर्जी ने गंगा स्नान के बाद पूरे विधि विधान से कर्मकांड कर अस्थियां प्रवाहित की। इस दौरान श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *