Quick Links:
Monday, 17 August 2026
  • Home  
  • लेखपाल ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाया
- उत्तराखंड

लेखपाल ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाया

क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मेहवड़ कला निवासी एक व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर के पास पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और अब वहां पक्का निर्माण कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से की। जिसके बाद हल्का […]

क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मेहवड़ कला निवासी एक व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर के पास पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और अब वहां पक्का निर्माण कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से की। जिसके बाद हल्का लेखपाल शनिवार को मौके पर पहुंचे और निर्माण को रुकवा दिया। लेखपाल सोनाक्षी ने बताया कि सूचना पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। अगर दोबारा निर्माण किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *