• Home  
  • चिकित्सा शिविर में 127 की जांच, दवाएं दी
- उत्तराखंड

चिकित्सा शिविर में 127 की जांच, दवाएं दी

दूरस्थ पर्वतीय इलाकें अटाल में ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर लगाया और यहां पर 127 रोगियों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा भी दी। सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डा. अनुज की टीम शामिल थी। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन त्यूणी क्षेत्र के अटाल गांव स्थित टीशी फार्मेसी में किया गया। शिविर में 127 […]

दूरस्थ पर्वतीय इलाकें अटाल में ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर लगाया और यहां पर 127 रोगियों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा भी दी। सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डा. अनुज की टीम शामिल थी। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन त्यूणी क्षेत्र के अटाल गांव स्थित टीशी फार्मेसी में किया गया। शिविर में 127 ग्रामिणों का पंजीकरण किया गया। अटाल व आस-पास के गांवों से आये मरीजों को सामान्य चिकित्सा परामर्श, बीपी व शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसमें 61 रोगियों का नेत्र परिक्षण किया गया जिसमें 13 रोगी मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *