• Home  
  • नवरात्र पर मीट और मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग
- उत्तराखंड

नवरात्र पर मीट और मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग

विश्व हिंदू परिषद ने चैत्र नवरात्र में शहर की मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। कहा कि चैत्र नवरात्र देवताओं की आराधना का समय है। ऐसे में शहर में पवित्रता बनी रहनी चाहिए। इस संबध में बुधवार को परिषद जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी सोहन सिह सैनी […]

विश्व हिंदू परिषद ने चैत्र नवरात्र में शहर की मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। कहा कि चैत्र नवरात्र देवताओं की आराधना का समय है। ऐसे में शहर में पवित्रता बनी रहनी चाहिए। इस संबध में बुधवार को परिषद जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी सोहन सिह सैनी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि नवरात्र का पर्व हिंदू समुदाय उत्साह से मनाता है। ऐसे में भी कुछ मांस विक्रेता नियमों का पालन न करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को खुला रखते हैं जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। इसलिए मांस की दुकानों को नवरात्र के समय बंद रखा जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में नवीन गुप्ता, विशाल चौधरी, चंदन नेगी और सुमित गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *