• Home  
  • स्पिरिचुअल प्लेनरी सत्र रहा तीसरे दिन का आकर्षण
- उत्तराखंड

स्पिरिचुअल प्लेनरी सत्र रहा तीसरे दिन का आकर्षण

 परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन साधकों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान साधकों को हेल्थ और हीलिंग विषय की जानकारियां दी गईं। प्रसिद्ध रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट राजा कुमारी ने भारतीय और रैप हिप हॉप संगीत के योगमय मिश्रण की प्रस्तुति देकर साधकों का मन मोह लिया। मंगलवार को […]

 परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन साधकों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान साधकों को हेल्थ और हीलिंग विषय की जानकारियां दी गईं। प्रसिद्ध रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट राजा कुमारी ने भारतीय और रैप हिप हॉप संगीत के योगमय मिश्रण की प्रस्तुति देकर साधकों का मन मोह लिया। मंगलवार को परमार्थ निकेतन में 37वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण ‘स्पिरिचुअल प्लेनरी सत्र रहा, जिसमें प्रसिद्ध चिकित्सक और शोधकर्ता डॉ. जैक बुश ने स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण स्वास्थ्य के क्षेत्र में जानकारियां दीं। उद्यमी और आध्यात्मिक साधक अमीश शाह ने वेलनेस और समग्र जीवन शैली को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पोषण विशेषज्ञ और बेस्ट सेलिंग लेखक रूजुता दिवाकर ने मानव शरीर के पोषण संबंधित जानकारी दी। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग और गंगा दोनों ही हमारे भीतर की ऊर्जा को जागृत करने का माध्यम हैं। गंगा की पवित्र धारा, जो प्राचीन काल से हमें शुद्धता और दिव्यता का संदेश देती आई है। वही हमें आत्मा की शुद्धि की ओर अग्रसर करती है। यह शरीर को शांति और ऊर्जा प्रदान करती है। योग का अभ्यास शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। यह हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचानने और उसे सही दिशा में लगाने की प्रेरणा देता है। साध्वी भगवती सरस्वती ने योग जिज्ञासुओं को मां गंगा की आरती और भारतीय संस्कृति के विषय में जानकारी दी। कहा कि गंगा आरती हमारा धन्यवाद और प्रेम का समारोह है। किया मिलर ने कहा कि मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एकीकरण पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। अब जो कुछ भी हो रहा है, उसके खिलाफ खुद को खोने से बचने के लिए हमें योग का अभ्यास करना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *