Quick Links:
Thursday, 20 August 2026
  • Home  
  • बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत
- उत्तराखंड

बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत

 शिवगढ़ में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और धारदार हथियार से हमले में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस के अनुसार […]

 शिवगढ़ में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और धारदार हथियार से हमले में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को शिवगढ़ से एक बारात लक्सर रायसी क्षेत्र में गई थी। बारात में डीजे के दौरान नाचने वाले एक युवक का पैर एक दूसरे को लग गया तो मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों में मारपीट हो गई। बारातियों ने दोनों को समझा-बुझाकर वहां मामला शांत कराया। विदाई के बाद जब बारात वापस शिवगढ़ लौटी तो एक युवक के परिजन पहले से लाठी डंडे लेकर खड़े हो गए और मामले में लिप्त युवकों पर टूट पड़े। दोनों ओर से जमकर गाली-गलौज के बाद मारपीट में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *