• Home  
  • यमकेश्वर और सिटी स्टार एफसी फाइनल में पहुंचे
- उत्तराखंड

यमकेश्वर और सिटी स्टार एफसी फाइनल में पहुंचे

देहरादून में शहीदों की याद में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में शानदार जीत के साथ यमकेश्वर एफसी और यंग स्टार एफसी ने फाइनल में जगह बना दी है। सुनारगांव के फुटबाल ग्राउंड में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अठूरवाला और भनियावाला के लोगों, देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट में जिले की […]

देहरादून में शहीदों की याद में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में शानदार जीत के साथ यमकेश्वर एफसी और यंग स्टार एफसी ने फाइनल में जगह बना दी है। सुनारगांव के फुटबाल ग्राउंड में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अठूरवाला और भनियावाला के लोगों, देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट में जिले की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को पहला सेमिफाइनल मैच यमकेशवर एफसी और भनियावाला एफसी के बीच हुआ। इसमें यमकेश्वर एफसी ने 4-0 से एकतरफ जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में यंग स्टार एफसी और परेड ग्राउंड एफसी मैदान में उतरे। इसमें यंग स्टार एफसी ने 5-0 से विजय हासिल कर फाइनल मे प्रवेश किया किया।
मौके पर आशीष बिजलवान, कोच डा. विरेंद्र सिंह रावत, रेफरी विमल सिंह रावत, हर्षित चौहान, वरुण चौहान, धीरज थापा, मानवेंद्र सिंह रावत, मनोज नेगी, हिमांशु प्रजापति, अतुल आर्य, अंश शर्मा, तनिष्क, ऋषभ बडोनी, आदित्य आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *