• Home  
  • वाटरग्रेस कंपनी से रिकवरी करेगा नगर निगम
- उत्तराखंड

वाटरग्रेस कंपनी से रिकवरी करेगा नगर निगम

नगर निगम ने सैंतालीस वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को वार्डों में सफाई वाहनों का संचालन शुरू हो गया। निगम ने वाटरग्रेस कंपनी से रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने मेयर और नगर आयुक्त से मांग की है कि वाटरग्रेस कंपनी के भुगतान पर […]

नगर निगम ने सैंतालीस वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को वार्डों में सफाई वाहनों का संचालन शुरू हो गया। निगम ने वाटरग्रेस कंपनी से रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने मेयर और नगर आयुक्त से मांग की है कि वाटरग्रेस कंपनी के भुगतान पर रोक लगाई जाए। ताकि निगम के स्तर से उनके वेतन का भुगतान हो सके। इसके अलावा निजी ऑपरेटरों और पेट्रोल पंप संचालक से बकाया राशि की जानकारी मांगी गई है। कंपनी को जो सफाई वाहन उपलब्ध करवाए गए थे। उनमें से कई खराब हैं और कई की स्थिति मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुकी है। नगर निगम थर्ड पार्टी से वाहनों की स्थिति की जांच करवाएगा। खर्च की रिकवरी कंपनी के भुगतान से होगी। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वार्डों में नियमित रूप से सफाई वाहन चलवाना सुनिश्चित करें।
केवल स्वयंसहायता समूहों को दें सफाई यूजर चार्ज
नगर निगम ने सैंतालीस वार्डों के लोगों, शॉपिंग मॉल, दुकान समेत समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वाटरग्रेस कंपनी के किसी भी स्टाफ कर्मचारी को कूड़ा उठान के बदले सफाई यूजर चार्ज नहीं दें। इसका भुगतान केवल अधिकृत स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को करें,साथ ही रसीद जरूर लें। ताकि चेकिंग होने पर इसे प्रमाण के तौर पर दिखा सकें। सफाई यूजर चार्ज की अवैध वसूली करने वालों से निगम रिकवरी करने के साथ ही नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *