Quick Links:
Saturday, 4 July 2026
  • Home  
  • मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम ने ढाबे पर पी चाय
- उत्तराखंड

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम ने ढाबे पर पी चाय

 दो दिवसीय त्यूणी दौरे के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बात करने के साथ ही कई योजनाओं का फीडबैक भी लिया। सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले सीएम धामी ने छात्राओं से बात की। ढाबे पर चाय पीते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों का हाल-चाल भी जाना।त्यूणी दौरे के दौरान सीएम […]

 दो दिवसीय त्यूणी दौरे के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बात करने के साथ ही कई योजनाओं का फीडबैक भी लिया। सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले सीएम धामी ने छात्राओं से बात की। ढाबे पर चाय पीते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों का हाल-चाल भी जाना।
त्यूणी दौरे के दौरान सीएम ने रविवार को रात्रि विश्राम हनोल के अतिथि विश्राम गृह में किया। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने चातरीगाड के ढाबे पर चाय पी। इसी दौरान स्कूल जा रही छात्राओं से उन्होंने बात की। छात्राओं से स्कूल में शिक्षकों की कमी, परीक्षा की तैयारी को लेकर सीएम ने सवाल पूछे। त्यूणी से देहरादून जा रही परिवहन निगम की बस को रोककर बस चालक और यात्रियों से बात की। देहरादून के लिए निकलने से पहले सीएम ने हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही हनोल के मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ भाष्कर लाल शाह, तहसीलदार चमन लाल, गौरव राजौरी, सुशीला कोटियाल, थानाध्यक्ष विनय मित्तल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *