• Home  
  • मुख्यमंत्री से की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग
- उत्तराखंड

मुख्यमंत्री से की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

मुख्यमंत्री के त्यूणी दौरे के दौरान स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। पीएचसी त्यूणी में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही अन्य अस्पतालों में भी पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने की मांग सीएम से की गई। इसके साथ ही कई सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण की मांग भी स्थानीय जनता की […]

मुख्यमंत्री के त्यूणी दौरे के दौरान स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। पीएचसी त्यूणी में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही अन्य अस्पतालों में भी पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने की मांग सीएम से की गई। इसके साथ ही कई सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण की मांग भी स्थानीय जनता की ओर से की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि 120 करोड़ के हनोल मास्टर प्लान के तहत महासू सर्किट विकसित किया जाना चाहिए। प्लान में पहले से हनोल से ठडियार तक का क्षेत्र शामिल है, जिसे मैंद्रथ तक जोड़ा जाना चाहिए। कहा कि मास्टर प्लान को लागू करते समय स्थानीय लोगों से भी सलाह मशविरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में जौनसार बावर में विकास का काम हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चकराता विधान सभा क्षेत्र की विधायक निधि की बंदरबांट के लिए त्यूणी की आरा मशीन में सिंहासन लगाया जाता है, जिसमें बैठकर विधायक निधि को खुर्दबुर्द किया जाता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा कि नवीन चकराता जौनसार बावर में नई टाउनशिप का खाका प्रस्तुत करेगा, लेकिन साल 1997 से अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नवीन चकराता बसाने के लिए जल्द कार्यवाही शुरु करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। देर शाम मुख्यमंत्री ने हनोल मंदिर में देव दर्शन करने के बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के साथ मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की। इस दौरान विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, दुर्गेश लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मूरत राम शर्मा, प्रताप सिंह, कालसी ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *