• Home  
  • भू कानून से ध्यान भटकाने को कांग्रेस कर रही है विभाजन की राजनीति: चौहान
- उत्तराखंड

भू कानून से ध्यान भटकाने को कांग्रेस कर रही है विभाजन की राजनीति: चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भू कानून की उपलब्धि से ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी राजनीति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है और अनावश्यक मुद्दों को तूल देखकर समाज को पहाड़- […]

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भू कानून की उपलब्धि से ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी राजनीति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है और अनावश्यक मुद्दों को तूल देखकर समाज को पहाड़- मैदान में बांटना चाहती है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं, जिन्हें कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। राज्य में लंबे समय से सशक्त भू कानून की मांग चल रही था। सीएम धामी ने बजट सत्र में यह कानून लाने का ऐलान किया था और इसे विधानसभा में पारित करा कर अपने एक और वादे को पूरा किया है। इससे पूरे राज्यभर में खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय कार्य मंत्री के बयान को तोड़ मरोड़ रहे हैं। मंत्री इस पर खेद भी जता चुके है। कहा कि कांग्रेसी विधायकों का आचरण सबने देखा, लेकिन कांग्रेस के इन निरंकुश विधायकों को रोकने के लिए कोई नहीं था।
चौहान ने कहा कि अगर, कांग्रेसी इतने ही पहाड़ और उत्तराखंड के शुभचिंतक हैं तो भू कानून का इतिहास बनने पर प्रदेशवासियों की तरह जश्न क्यों नहीं मना रहे हैं? वहीं, जब प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की मंशा रखने वालों पर कार्रवाही होती है, कांग्रेसी क्यों आपत्ति करते हैं? कहा कि देवभूमि की जनता, समाज को बांटने वाले इस पाप को भूलने वाली नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *