• Home  
  • पूर्व सैनिकों के लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले: राज्यपाल
- उत्तराखंड

पूर्व सैनिकों के लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले: राज्यपाल

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरुमीत सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैनिक हमारे देश का गौरव हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राज्यपाल शनिवार को कारगी चौक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की मेगा रैली […]

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरुमीत सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैनिक हमारे देश का गौरव हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राज्यपाल शनिवार को कारगी चौक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की मेगा रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने इस दौरान वीर नारियों और पूर्व सेनिकों को सम्मानित किया। ‘जिन्होंने सेवा की, उनकी सेवा थीम पर आधारित रैली में वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिक हमारे गौरव हैं, एक सैनिक अपनी पूरी उम्र देश की सुरक्षा में लगा देता है। हमारा कर्तव्य है कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने पूर्व सैनिकों की देखभाल करें। उन्होंने असम राइफल्स के प्रयासों की प्रशंसा की, कहा कि संगठन अपने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर हैं। यह रैली उसी संकल्प का परिणाम है। इस दौरान असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रतिष्ठित पूर्व सैनिकों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। मौके पर प्रदेश की प्रथम महिला गुरमीत कौर, विभा लखेड़ा, ब्रिगेडियर संदीप चटर्जी आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *