Quick Links:
Friday, 3 July 2026
  • Home  
  • ग्रामीणो ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया
- उत्तराखंड

ग्रामीणो ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया

 खत उदपाल्टा की ओर से सोमवार को सनातन धर्म मंदिर साहिया में निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खत उदपाल्टा के निवर्तमान पांच प्रधान, पांच उप प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत 12 लोगों को सम्मानित किया गया।पूर्व प्रधान व गो सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने इस कार्यक्रम […]

 खत उदपाल्टा की ओर से सोमवार को सनातन धर्म मंदिर साहिया में निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खत उदपाल्टा के निवर्तमान पांच प्रधान, पांच उप प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत 12 लोगों को सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रधान व गो सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने इस कार्यक्रम की पहल की। समारोह में आगामी पंचायती चुनाव में अच्छे प्रतिनिधि चुनने पर भी चर्चा की गई, जिससे विकास की गति तेज हो सके। खत स्याणा राजेंद्र सिंह राय ने कहा कि खत में वर्तमान प्रतिनिधियों को खत की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है, सभी का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। आने वाले समय में जो भी पंचायत से चुनकर प्रतिनिधि के रूप में जाएंगे वे लोग भी मिलकर खत में विकास का कार्य करके एक मिसाल पेश करें।
सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों में निवर्तमान ग्राम पंचायत नेवी साहिया की प्रधान नीलम सवई, ग्राम पंचायत कुरौली के प्रधान गंभीर सिंह राय, ग्राम पंचायत उदपाल्टा प्रधान रिंकू रानी, ग्राम पंचायत उपरोली प्रधान अम्मू दास, ग्राम पंचाय रानी गांव प्रधान नेपाल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेवी इंदु बाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य उदपाल्टा शीला देवी, उप प्रधान अमन कौर, निशा राय, प्रियंका चौहान, प्रदीप शर्मा, विरेंद्र नेगी को सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, रण सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, रण सिंह राय, जालम सिंह राय, पूरण सिंह, सतपाल राय, प्रवीण चौहान, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *