राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो के गुर सीखे। अंतिम दिन छात्राओं ने प्रशिक्षण में सीखी सभी कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को तीन माह से चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में अंतिम दिन छात्राओं ने तीन महीने सीखी कलाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे ताइक्वांडो, किक बॉक्सिंग, जुंबा, सूर्य नमस्कार, योग जैसी अलग-अलग कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक विपिन कुमार ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने शैफील्ड स्कूल भगवानपुर में आयोजित जिला स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी प्राप्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या नीलम कटियार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण में हर छात्रा को प्रतिभाग करना चाहिए। आत्मरक्षा के गुर सीखकर छात्राएं निडर होकर किसी भी मुसीबत का सामना कर सकती हैं। मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, संघ के सदस्य रियाज अहमद, अध्यापिकाएं अनु कोहली, निरुपमा वर्मा, अंजू शाह, ज्योति, रीता, संगीता आदि मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
खुद की सुरक्षा के लिए छात्राओं ने सीखा ताइक्वांडो
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो के गुर सीखे। अंतिम दिन छात्राओं ने प्रशिक्षण में सीखी सभी कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को तीन माह से चल रहे रानी लक्ष्मीबाई […]
