• Home  
  • देसंविवि और जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के बीच शैक्षणिक समझौता
- उत्तराखंड

देसंविवि और जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के बीच शैक्षणिक समझौता

 देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हापुड़ की प्राचार्या प्रो. भावना सिंह ने शैक्षणिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य शैक्षिक और वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करना और स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में नई उपलब्धियों की दिशा में कार्य करना है। […]

 देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हापुड़ की प्राचार्या प्रो. भावना सिंह ने शैक्षणिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य शैक्षिक और वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करना और स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में नई उपलब्धियों की दिशा में कार्य करना है। इसके साथ ही दोनों संस्थान आयुर्वेद, स्वास्थ्य, योग, मनोविज्ञान और समाज के कल्याण के क्षेत्र में अनुसंधान और शैक्षिक सहयोग के लिए कार्य करेंगे। इस समझौते के तहत संयुक्त शोध परियोजनाओं की स्थापना, संकाय और छात्रों का आदान-प्रदान, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन और अंतरराष्ट्रीय अनुदान प्राप्त करने के लिए संयुक्त प्रस्तावों का विकास शामिल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *