हरिद्वार
गर्मी के सीजन में जंगलों में वन अग्नि को रोकने और वन्यजीवों को पीने का पानी उपलब्ध कराने में वन विभाग और राजाजी पार्क के कर्मचारियों को कड़ी मशक्त करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच जंगल में जानवरों को ट्यूबवेल से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी और श्यामपुर, चिड़ियापुर के रेंज अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि सीएम ने वन अग्नि को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से रेंजों में जलाशय बनाए जा रहे हैं, वहीं तालाबों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र में हर वक्त पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए नलकूप लगाए जा रहे हैं।

