• Home  
  • जानिए कौन है जो सिर्फ भगवान के मंदिरों में चोरी करता था सुल्तान अहमद
- उत्तराखंड

जानिए कौन है जो सिर्फ भगवान के मंदिरों में चोरी करता था सुल्तान अहमद

रुड़की कि झबरेड़ा थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ भगवान के मंदिरों मैं ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर निवासी सुल्तान अहमद पुत्र जमील अहमद नाम का यह चोर रुड़की क्षेत्र के कई मंदिरों को निशाना बनाकर भगवान की मूर्तियां और अन्य […]

रुड़की कि झबरेड़ा थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ भगवान के मंदिरों मैं ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर निवासी सुल्तान अहमद पुत्र जमील अहमद नाम का यह चोर रुड़की क्षेत्र के कई मंदिरों को निशाना बनाकर भगवान की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर चुका था। इतना ही नहीं सुल्तान अहमद नाम का यह चोर सहारनपुर और देहरादून में भी मंदिरों में चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। मंदिर में चोरी करने के बाद सुलतान अहमद चोरी के समान को कबाड़ी को बेच दिया करता था। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में कबाड़ी के एक नाबालिग बेटे को भी हिरासत में लिया है।

बता दे की कुछ दिन पहले बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव में अज्ञात चोर के द्वारा एक मंदिर को निशाना बनाकर लड्डू गोपाल भगवान की पीतल की मूर्ति चोरी की गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चोर पर कार्यवाही की मांग की गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने सुल्तान अहमद नाम के चोर को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुल्तान अहमद की निशानदेही पर बेडपुर चौक के पास कबाड़ी की दूकान से लड्डू गोपाल भगवान की पीतल की मूर्ति और चोरी किया गया मंदिरों का अन्य सामान बरामद कर लिया है।

दरअसल रुड़की के आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार अज्ञात चोर के द्वारा मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा था। जिसके चलते मंदिरों से भगवान की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा हरियाणा के झज्जर पहुंचकर सुल्तान अहमद नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तान अहमद नाम का यह चोर सिर्फ मंदिरों को निशाना बनाकर भगवान की मूर्तिया और अन्य सामान चोरी करता था। पुलिस ने बताया की सुलतान अहमद इतना शातिर है की एक क्षेत्र में कुछ मंदिरों में चोरी करने के बाद वह अपना ठिकाना भी बदल दिया करता था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *